WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत ने किया कोंडागांव जिला मुख्यालय में स्थित खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण*

बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्धारित मापदंड अनुसार कार्य करने के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर श्री दुदावत ने किया कोंडागांव जिला मुख्यालय में स्थित खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण*
*बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्धारित मापदंड अनुसार कार्य करने के दिए निर्देश*

*कोंडागांव, 12 जनवरी 2024–कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बालक छात्रावास परिसर में आईटीबीपी के माध्यम से दिए जा रहे तीरंदाजी प्रशिक्षण के साथ ही एनसीसी मैदान तथा बंधापारा में निर्माणाधीन तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, वॉलीबाल, कबड्डी मैदान और जुडो का निरीक्षण किया। उन्होंने बालक छात्रावास परिसर में दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन करने के साथ ही यहां संचालित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री दुदावत के निरीक्षण के दौरान आईटीबीपी के तीरंदाजी कोच ने बताया कि यहां कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 22 बालक-बालिकाएं तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके साथ ही यहां बालक छात्रावास के बच्चे भी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और फुटबॉल का अभ्यास करते हैं। कलेक्टर ने इस दौरान यहां तीरंदाजी का अभ्यास कर रही रमिता सोरी और सावित्री मंडावी व रोहित कुमार के अचूक निशानों को देखकर भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर ने बंधापारा में निर्माणाधीन तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में निर्मित विभिन्न अधोसंरचनाओं का अवलोकन किया वहीं वॉलीबाल और कबड्डी मैदान के निरीक्षण के दौरान उन्होंन प्राक्कलन के अनुसार सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही यहां निर्मित टेबल टेनिस हॉल का भी निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मैदानों में पानी की निकासी हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही निर्धारित मापदंड अनुसार ही खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया।
इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री अंकित चौहान, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अजय चौधरी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles