Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर ने केशकाल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

स्कूल स्थित मतदान केन्द्र के निरीक्षण दौरान अध्ययनरत छात्रों का लेखन क्षमता का भी किया परीक्षण*

*कमिश्नर ने केशकाल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

*स्कूल स्थित मतदान केन्द्र के निरीक्षण दौरान अध्ययनरत छात्रों का लेखन क्षमता का भी किया परीक्षण*


जगदलपुर 12 जनवरी 2024—कमिश्नर श्री श्याम धावड़े अपने निरीक्षण दौरे में शुक्रवार को केशकाल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय उच्च प्राथमिक शाला गुलबापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहीगांव और शासकीय जनपद प्राथमिक शाला बहीगांव के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ से मतदाता जनसंख्या अनुपात, कुल मतदाताओं की संख्या, मतदान प्रतिशत एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार एवं हटाने संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली और निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
मतदान केंद्र के रूप में चिन्हाकित स्कूल के निरीक्षण दौरान कमिश्नर ने स्कूली बच्चों और शिक्षको से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। साथ ही बच्चों को ईमला लिखवा कर उनकी लेखन और बौद्धिक क्षमता का आंकलन कर शिक्षकों को बेहतर अध्यापन करवाने पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के एसडीएम,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles