WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण* *कलेक्टर श्री दुदावत ने किया विश्रामपुरी तहसील और जनपद कार्यालय का भी किया निरीक्षण*

आज पूरे दिन व्यस्त रहे कलेक्टर श्री दुदावत,विभिन्न कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही धान खरीदी केंद्रों का भी किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण*
कलेक्टर श्री दुदावत ने किया विश्रामपुरी तहसील और जनपद कार्यालय का भी किया निरीक्षण*

*कोण्डागांव, 11 जनवरी 2024—कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को विश्रामपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ओपीडी, प्रयोग शाला, एक्स-रे कक्ष, ऑपरेशन कक्ष भण्डार कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध दवाईयां, भोजन सहित उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि मरीजों को ऐसी ब्रांडेड दवाईयां न लिखी जाएं, जिन्हें बाहर से खरीदना पड़ता है। उन्होंने इसके साथ ही मरीजों को मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा करते कलेक्टर दुदावत

कलेक्टर ने यहां किए जा रहे मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में ही बंद किए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यहां कोल्ड चौन प्वाईंट का निरीक्षण किया और टीकों के उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में बंद पड़े उपकरणों की मरम्मत तत्काल करवाने के निर्देश दिए, वहीं अनुपयोगी सामग्री के नष्टीकरण की कार्यवाही के संबंध में भी निर्देशित किया। उन्होंने संपूर्ण परिसर की स्वच्छता के संबंध में निर्देशित करते हुए आवश्यकता अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया और यहां बच्चों को उपचार के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का भोजन आहार सलाहकार की निगरानी में तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनिकेत साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार उपस्थित थीं।

तहसील कार्यालय में लोगो से चर्चा करते कलेक्टर दुदावत

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles