
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले
पिछले 24 घंटे में 602 नए मामले, पांच की मौत।
नई दिल्ली, 3 जनवरी —देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस तेजी से तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 5 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के अस्पताल पूरी तरह तैयार होना बताए जा रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा खतरा कोरोना के नए वेरिएंट जेएन1 को पैदा हो गया है। चीन से निकला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा चुका है। फिर भी इसके अलग-अलग वेरिएंट सामने आ रहे हैं। हालांकि टीकाकरण के चलते लोगों में इस वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ी है, लेकिन बीच-बीच में कोरोना का वायरस हमला करता रहता है। इस बीच बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर आंकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 602 नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4440 हो गई है। जबकि मंगलवार को 573 नए मामले ही सामने आए थे। वहीं कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन1 के मामले में बढोत्तरी हो रही है। पैर पसार रहे कोरोना वायरस से आम जन को सतर्क रहने की आवश्यकता है,साथ ही शासन और प्रशासन को बीच-बीच मे जनजागरण अभियान चलाए जाने के लिए निचले स्तर से प्रयास करना आवश्यक है।


