WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेश

आर्मी मेडिकल कोर से 19 वर्ष देश सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए हीरा सिंह कोर्राम

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव ने दहिकोहंगा में किया स्वागत

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कोंडागांव–दिनांक 2 जनवरी 2024 को भारतीय थल सेना के आर्मी मेडिकल कोर से 19 वर्ष देश की सेवा करने के पश्चात सेवानिवृत्त होकर नायक हीरा सिंह कोर्राम का दहीकोंगा पहुंचने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों, परिवारजन, मित्रगण और भाखरा गाँव के निवासियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया । रिटायर्ड फौजी के दहीकोंगा चॉक पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ उनके परिवारजन, संगठन के सदस्यों, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहीकोंगा के समस्त शिक्षक गण एवं स्कूली बच्चों के द्वारा तिलक आरती उतारकर और पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया, इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान जय किसान के नारों से पूरा दहीकोंगा चॉक गूंज उठा। इसके बाद बस्तर की संस्कृति मांदरी नाच और देशभक्ति गीतों के साथ डीजे की धुन पर दहीकोंगा से जुलूस उनके निवास स्थान भाखरा गाँव तक पहुंचा l इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहीकोंगा के स्कूली बच्चों ने अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया । नायक हीरा सिंह कोर्राम ने कहां की 19 वर्ष देश की सेवा करके जो सुख और आनंद की अनुभूति मिली है वह कहीं और नहीं मिल सकती मैं अपने जिलों के नौजवानों से आह्वान करता हूं कि सेना में भर्ती के लिए आगे आएं और देश की सेवा करें। रिटायर्ड फौजी ने बताया कि भारतीय थल सेना में दिनांक 20 दिसम्बर 2004 को उनका सिलेक्शन हुआ था उसके बाद उनकी ट्रेनिंग लखनऊ में हुई, ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग कुपवाड़ा में हुई l इसके बाद अमृतसर, असम, मुंबई, श्रीनगर में उन्होंने अपनी सेवा प्रदान की और 31 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश से सेवानिवृत्त हुआ l रिटायर्ड फौजी ने कहा की अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव, जनप्रतिनिधियों और भाखरा ग्रामवासियों ने जो आज मुझे मान सम्मान दिया है इसके लिये मैं सदा आभारी रहूंगा और मैं भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव से जुड़कर समाज सेवा में अपना योगदान दूंगा । इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सेवारत सैनिक- घिनाराम नेताम, रविंद्र नेताम, अनिल यादव, लछीनदर, भारत कोर्राम, रामेश्वर, शीलूराम, मनीराम नेताम, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, सरपंच प्रेमसिह नेताम,जनपद सदस्य गुड्डन पोयाम, अय्यब हुसैन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहीकोंगा के शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे, भाखरा गांव के ग्रामवासी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles