Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

Uncategorized

साल के अंतिम दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक लता को सम्मानित

साल के अंतिम दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक लता को सम्मानित

आंगनवाड़ी बहाने समाज को मजबूत करने के लिए साबित हो रही है नीव : लता उसेंडी

कोंडागांव—वर्ष 2023 के अंतिम दिन रविवार को कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सम्मानित किया। इसके लिए नगर के चौपाटी मैदान में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने श्री गणेश छायाचित्र, श्रीफल व साल देकर सम्मानित किया हैं।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी का कोण्डागांव विधायक निर्वाचित होने के बाद से लगातार सम्मान कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसी कड़ी में 31 दिसंबर को कोण्डागांव के चौपाटी मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के माध्यम से विधायक लता उसेंडी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लता उसेंडी को सामूहिक रूप से श्रीफल, साल व श्री गणेश जी की छायाचित्र सम्मान स्वरूप भेट दी गई। सम्मान कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने कहा कि, आंगनबाड़ी बहनों का सहयोग सदैव व्यक्तिगत और प्रशासनिक स्तर पर समाज को मिलता रहा हैं। आंगनवाड़ी बहने साल में 365 दिन कार्य पर रहते हैं, चाहे दिवाली का दिन हो या फिर होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व। समाज में बच्चों को कुपोषित से सुपोषण की ओर ले जाने समेत किसी बच्चों की बचपन में देखने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहाने अपने जिम्मे उठती है। कार्यक्रम के दौरान फॉरेस्ट कॉलोनी पार्षद सोनामणी पोयाम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, इत्यादि मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles