क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण , कई घटनाओं में रहे शामिल*
*5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण , कई घटनाओं में रहे शामिल*
बीजापुर–बीजापुर विधायक के फॉलो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों को अंजाम देने वाले 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण. माओवाद संगठन में उपेक्षा और भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण. आत्मसमर्पित माओवादियों में गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के मिलिशिया कमांडर समेत डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य और GRD के सदस्य हैं शामिल. आत्मसमर्पित माओवादियों के नाम: पायकु हेमला, गुड्डू ताती, सन्नू ताती, संतु पोटाम और सोनारू पोटाम. आत्मसमर्पित माओवादियों को शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत दी गई 25000-25000 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई।



