WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों हेतु मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन निर्धारित

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों हेतु मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन निर्धारित


कोण्डागांव, 20 दिसंबर 2023/ 
श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा मासिक वेतनभोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों हेतु देय महगाई भत्ते में अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए प्रभावशील मजदूरी दरों की संशोधित न्यूनतम मंहगाई दर में वृद्धि करने के फलस्वरूप कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के लिए अनुसूची ‘ग‘ में दर्शित शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभागी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन तथा परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता को सम्मिलित करते हुए 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक वेतन का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत उच्च कुशल श्रेणी हेतु मासिक 12 हजार 830 रूपए तथा 428 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन नियत है। इसी तरह कुशल श्रेणी हेतु 12 हजार 50 रूपए मासिक तथा 402 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, अर्द्ध कुशल श्रेणी के लिए 11 हजार 270 रूपए मासिक तथा 376 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, अकुशल श्रेणी हेतु 10 हजार 620 रूपए मासिक एवं 354 दैनिक न्यूनतम वेतन एवं अकुशल कृषि श्रमिक श्रेणी हेतु 8 हजार 540 रूपए मासिक एवं 285 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा प्रभावशील न्यूनतम वेतन एवं मंहगाई भत्ते की दरें निर्धारित करते हुए परिशिष्ट ‘ब‘ में कर्मचारियों को अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल तथा उच्च कुशल श्रेणी में विभक्त किया गया है। जारी अधिसूचना में न्यूनतम वेतन निर्धारित करते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र को अ, ब तथा स श्रेणी में विभक्त किया गया है। ‘अ‘ श्रेणी में राज्य के समस्त औद्योगिक विकास केन्द्र और प्रदेश में स्थित ऐसे सभी कारखाने जिनके द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 के तहत 300 या अधिक श्रमिकों के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त की गयी है उन्हे रखा गया है। ‘ब‘ श्रेणी में नगर निगम सीमा के भीतर तथा नगर निगम सीमा के 8 किलोमीटर परिधि क्षेत्र को शामिल किया गया है। ‘स‘ श्रेणी में कोण्डागांव जिले के संपूर्ण क्षेत्र के लिए न्यूनतम मजदूरी दर का निर्धारण किया गया है। जिसके आधार पर गणना कर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जायेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles