Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

Uncategorizedछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों को समन्वय पूर्वक कार्य करने कलेक्टर ने दिये निर्देश*

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की करी समीक्षा*

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों को समन्वय पूर्वक कार्य करने कलेक्टर ने दिये निर्देश*
*समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की करी समीक्षा*

*कोण्डागांव, 19 दिसंबर 2023– मंगलवार को कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव गांव में पहुंच रहे विकास रथ के साथ ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी विभागों समन्वय पूर्वक कार्य करते हुए सभी को लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने इन कार्यक्रमों में विस्तृत आयोजन कर जनधन खाते खोलने, एनिमिया, टीबी एवं सिकलसेल टेस्टिंग के साथ आये सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच करने को कहा।
कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को फसल प्रदर्शन, जैविक उवर्रकों, जैविक किटनाशकों की जानकरी देने के साथ उन्नत कृषि की तकनिकों का प्रदर्शन के साथ जैविक खाद एवं उवर्रकों के निर्माण को सजीव प्रदर्शन कृषकों हेतु करने को कहा। पीएम पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, पीएम प्रणाम योजना, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, श्रम कार्ड, व्यक्तिगत वनाधिकार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभ दिलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा इस कार्यक्रम के द्वारा ग्रामीणों को शत प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु अधिकारियों को अपने मैदानी स्तर के सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को जागरूक कराने के लिए कहा।
कलेक्टर द्वारा जिले संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण, नेशनल हाईवे निर्माण, नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता एवं कचरे के प्रबंधन, धान खरीदी हेतु उपयुक्त व्यवस्था करने हेतु सभी में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिये। इस अवसर पर डीएफओ एन गुरूनाथन, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थि थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles