WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

महिला कृषक द्वारा जैविक खेती के तरीके सिखने गुजरात से प्रगतिशील कृषकों का दल  पहुंचा कोण्डागांव

प्रगतिशील कृषकों को दी जानकारी जैविक कृषि एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी नई दिल्ली में आयोजित विश्व ऑर्गेनिक एक्सपो में वेदेश्वरी हुई हैं सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
  1. महिला कृषक द्वारा जैविक खेती के तरीके सिखने गुजरात से प्रगतिशील कृषकों का दल  पहुंचा कोण्डागांव
प्रगतिशील कृषकों को दी जानकारी जैविक कृषि एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी
  1. नई दिल्ली में आयोजित विश्व ऑर्गेनिक एक्सपो में वेदेश्वरी हुई हैं सम्मानित
 

कोण्डागांव, 12 दिसंबर 2023/ बस्तर जैसे दुरस्त अंचल में उद्यानिकी फसलों की जैविक कृषि करने वाली कोण्डागांव की अग्रणी महिला उद्यमी वेदेश्वरी शर्मा को उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित विश्व ऑर्गेनिक एक्सपो में ऑर्गेनिक महिला कृषक के रूप में सम्मानित किया गया। जिसका संज्ञान होने पर गांधी नगर, गुजरात से तीन सदस्यीय दल कोण्डागांव पहुंचा। जिसके सदस्य विपिन पटेल एवं चेलाभाई आर. पटेल द्वारा वेदेश्वरी शर्मा से मुलाकात की गयी।
गुजरात के दल द्वारा बस्तर जैसे दुरस्त अंचल में जैविक खेती को बढावा देते हुए जिले में 1000 कृषकों के साथ किये जा रहे जैविक कृषि के कार्य को देखने एवं समझने के साथ प्रक्षेत्र भ्रमण भी किया। जिसमें श्रीमती शर्मा ने बताया कि उन्होंने ग्राम कोकोड़ी स्थित अपने निजी फार्म में ऑग्रेनिक विधि से शेडनेट हाऊस के भीतर करेले कि बीज उत्पादन की खेती, ड्रीप व मल्चींग विधि का प्रयोग करते हुये, पपीते की ख्ेाती, गेंदे पुष्प की खेती, बरबट्टी फसल का बीज उत्पादन की जैविक कृषि की विधियों को भी विस्तार पूर्वक बताया। उनके फार्म पर देसी खेक्सी, परवल, कुंदरू, अदरक की मल्टीटास्किंग खेती के रूप में अपनाए जा रहे प्रयोग के बारे में भी विस्तार से बताया।
गुजरात से आये प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रक्षेत्र पर एक जगह विविध प्रकार के फसलों के खेती एवं विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण हेतु फार्म पर किये जा रहे कार्यो का सराहना करते हुए इन कार्यों के क्रियान्वयन के विषय पर, फार्म पर किये जा रहे नवाचार कार्यो के विषय में विस्तार से जानकारी ली गयी। जिसमें कृषकों द्वारा फार्म पर लगे हुए विभिन्न प्रजातियों के केले की फसलों के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही फार्म पर बनाये जा रहे किट नियंत्रकों के बारे में भी विस्तार से जानकारियां प्राप्त कर इनका प्रयोग अपने खेती मे भी करने हेतु प्रेरित हुए। उन्होंने फार्म पर बनाये जा रहे कम्पोस्ट खाद के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कृषकों से चर्चा के दौरान वेदेश्वरी शर्मा द्वारा कृषकों को शासकीय अनुदान प्राप्त सहायता से भी अवगत कराया। जिसमें उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा प्राप्त संरक्षित खेती तहत शेडनेट हाऊस, मल्चंीग, क्षेत्र विस्तार अन्तर्गत गेंदा पुष्प की खेती पर अनुदान, मशीनीकरण तहत पावर विडर पर अनुदान एवं ड्रीप संयत्र प्रतिस्थापन में प्राप्त अनुदान के संबंध में कृषकों से जानकारी साझा की। उन्होनें शासकीय योजनाओं के लाभ एवं कठिन परिश्रम को उनके सफल व्यवसाय का आधार बताया। गुजरात से आये हुये प्रगतिशील कृषकों द्वारा कामधेनु गौशाला की संचालिका वेदेश्वरी समित कार्यरत संस्था की पूरी टीम को गुजरात एवं राजिस्थान सीमा पर स्थित पथमेड़ा गौशाला का भ्रमण हेतु आंमत्रण भी दिया गया।
इस दौरान अपर संचालक उद्यान भूपेन्द्र कुमार पाण्डेय, उद्यान अधीक्षक लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव एवं अन्य उद्यानिकी अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने गुजराती कृषकों से अपने अनुभव साझा करते हुये कार्बनिक खेती की सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles