छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति
कोंडागांव स्ट्रांग रूम के बहार भाजपाइयों का हंगामा
भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी बैठी धरने पर
कोंडागांव-30/11/2023--आज अचानक कोंडागांव के स्ट्रांग रूम जहाँ प्रत्याशियों की किस्मत एवीएम मशीन में बंद है,वहीं निर्वाचन पदाधिकारीयों द्वारा निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी अपने दलबल के साथ पहुंची,अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट लता उसेंडी ने स्ट्रांग रूम के सामने धरना दे दिया,उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों को स्ट्रॉन्ग रूम में जाने दिया,जबकि उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति जो कि भाजपा का जिला अध्यक्ष है,उन्हें जाने से रोक दिया गया,अधिकारियों द्वारा किये गए व्यवहार से चुनावी प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न होता है,उन्होंने मांग की की,पक्षपात करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही हो,उन्हें सस्पेंड किया जाए।



