WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक एवं कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 25 अप्रैल 2026*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग, जोंधरापदर एवं कोपाबेड़ा स्थित नारंगी नदी के पुल एवं स्टापडेम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव, सिंचाई और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तीनों स्थानों पर जल संरक्षण को प्रभावी बनाने हेतु समुचित कार्ययोजना तैयार कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक सुश्री उसेंडी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिया के नीचे मुक्तिधाम के पास नदी के दोनों तटों पर घाट निर्माण एवं तटरक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जोंधरापदर स्थित स्टापडेम के जीर्णोद्धार के साथ तटरक्षण, घाट निर्माण, गार्डन एवं पाथवे विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। स्टापडेम के सुधार कार्य से जोंधरापदर पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिया तक ग्रीष्मकाल में भी जलभराव संभव हो सकेगा।

इसके अतिरिक्त खड़कघाट में स्टापडेम के गेट की मरम्मत एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। नारंगी नदी में निरंतर जलभराव सुनिश्चित करने के लिए तिरिया खड़कघाट से बम्हनी तक नदी संरक्षण एवं पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही कोपाबेड़ा जलाशय एवं बम्हनी व्यपवर्तन योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए समीक्षा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.एल. धीवर, एसडीओ श्री इतेश मेश्राम, उप अभियंता सुश्री वर्षा जैन सहित नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles