Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 18 अप्रैल 2026* 

आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रीगरी* के मार्गदर्शन में *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय* के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड कोण्डागांव का किया औचक निरीक्षण।

निरीक्षण का उद्देश्य किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों की स्थिति, बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय द्वारा बोर्ड में उपस्थित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई साथ ही अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही किशोरों के हितों की सुरक्षा, उनके पुनर्वास एवं परामर्श सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सचिव महोदय ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किशोरों को विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड परिसर की व्यस्थाओं का भी जायजा लिया गया। स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुधर हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles