WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अंतर्गत शिविर आयोजन के लिए दिए दिशा निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 13 अप्रैल 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, स्वस्थ बस्तर अभियान और जनगणना के कार्याे के बेहतर संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की भी विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा बस्तर में योजनाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लिए शुरू की गई बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारी हेतु निर्देशित किया। साथ ही आज शुरू हुई मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ग्रामीणों का डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे कार्य का बेहतर संचालन करें। इसके अलावा उन्होंने सभी छात्रावासों में भी बच्चों के स्वास्थ्य जांच हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले में टीबी स्क्रीनिंग कार्य के प्रगति की भी जानकारी ली और गांव-गांव में स्क्रीनिंग कर एक्टिव केस के नियमित मॉनिटरिंग करते हुए इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी माह से शुरू हो रहे जनगणना कार्य को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उक्त सभी कार्यक्रमों को लेकर गांव-गांव में मुनादी कराने और लोगों को जागरूक करने को भी कहा।
कलेक्टर ने बैठक में संपूर्णता अभियान के तहत विभिन्न इंडिकेटर्स में सम्बंधित विभागों के प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य अधोसंरचना विकास के लिए निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीएफओ श्री चुड़ामणी सिंह जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles