Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 29 मार्च 2026*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार सुबह मातृ एवं शिशु चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की विस्तृत जानकारी ली तथा उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बच्चों को समय पर स्तनपान एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित कराने माताओं को उचित परामर्श देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों का वजन कराकर एवं पोषण स्तर में हो रहे सुधार का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल ‘सुपोषित जीवन अभियान’ के तहत एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए विशेष डाइट की शुरूआत की गई है, जिससे उनके पोषण स्तर में प्रभावी सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles