Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*भाजपा नेताओं द्वारा चलाये जा रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय घेराव*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 12 मार्च 2026*

*छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाना चाह रही भाजपा, साय सरकार मे बैठे लोग हैं नशे के सौदागर – रवि घोष*

कोंडागांव – दुर्ग जिले के भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा 10 एकड़ मे अफीम की खेती के उजागर होने के बाद बलरामपुर जिले मे अफीम की खेती पाए जाने के बाद से ही प्रदेश की सियासत बदल गयी है। कांग्रेस ने इस अफीम की खेती मुद्दे को भुनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ा है।मामले मे शुरू मे ही प्रेस वार्ता आयोजीत कर खुलासा किया जगह जगह पुतला दहन किया अब प्रदेश के सभी मुख्यालयों मे स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे गुरुवार को कांग्रेस भवन मे एकत्रित होकर रैली के साथ कांग्रेसी भाजपा कार्यालय की ओर कुच किये जहाँ पर पुलिस ने पहले से ही बेरीकेटिंग कर रखी थी बावजूद कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओ ने शक्तिप्रदर्शन मे कोई कसर नहीं छोड़ा हालांकि इस बिच पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई।कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया साय सरकार को नशे का सौदागर बताया। रवि घोष ने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश को नशे का गढ़ बनाना चाहती है जो की हम होने नहीं देंगे। घेराव के साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम कोंडागांव को सौंपा गया जिसमे कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश मे जबसे विष्णुदेव साय की सरकार स्थापित हुई है नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है।पिछले दो सालों तक तो प्रदेश मे घटिया शराब का खेल चलते आ ही रहा था इन दिनों सूखे नशे का कारोबार को भाजपा नेता स्वयं चला रहें हैं गांव गांव मे नशे का समान बिक रहा है।हाल ही मे दुर्ग जिले के भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती फिर बलरामपुर जिले मे अफीम की खेती पाई गयी है जो की कहीं न कहीं प्रदेश को नशे के साथ जोड़ बदनाम करता प्रतीत हो रहा है, प्रदेश के युवाओं को नशे मे डुबोता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान आज तक धान उत्पादक राज्य के रूप मे होते आया है परन्तु इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश अफीम की खेती के लिए देश मे जाना जा रहा है जो की सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों का अपमान है छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है।अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता के ऊपर कहीं न कहीं सरकार मे बैठे बड़े नेताओं का हाँथ है इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और न केवल अफीम उत्पादक किसान बल्कि उस क्षेत्र के पटवारी सहित जिन जिन की संलिप्तता है उन सभी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ को बदनाम करने वालों को सबक मिल सके और ऐसी घटनाओ की पुनरावृति न हो।ज्ञात हो कि आज का युवा वयस्कता से पहले ही नशे कि ओर बढ़ रहा है इसका मुख्य कारण है नशे का सामान सुगमता से उपलब्ध होना,अगर नशे के सामग्री विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही समय समय पर होती रहती तो शायद आज प्रदेश मे नशे के सौदागर खुले आम युवाओं को बर्बाद करने की दिशा मे आगे नहीं बढ़ पाते और न ही उनका हौसला इतना बुलंद हो पाता।नशे क ओर बढ़ने के कारण ही प्रदेश मे आये दिन क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यानाकृष्ट कराना चाहती है ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय न हो।ज्ञापन के साथ ही चेतावनी भी दिया है की अगर आने वाले दिनों मे भी सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध ढीलाई बरती जाती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए जनहित मे आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन मे बैठे नशे के सौदागरो की होगी।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रवी घोष, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान,महामंत्री द्वय रितेश पटेल,जे पी यादव,प्रदेश सचिव सकुर खान,शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोंडागांव संजय करन, माकड़ी गौतम साहू, मर्दापाल देवेंद्र कोर्राम,नंदू दीवान,कमलेश दुबे,उमाकांत सेठिया,बंटी शर्मा, देव बघेल गजेंद्र राठौर,भींगू कश्यप,रविन्द्र दीवान, गीतेश बघेल,मंडल अध्यक्षगण योगेंद्र राठौर,लखमू कोर्राम,सहदेव पोयाम, भंवर कौशल, इरशाद खान, योगेंद्र पोयाम, लखु पोयाम, बुधराम सागर महिला शक्ति के रूप मे तबस्सुम बानो,लेखनी प्रधान, रंजीता अग्रवाल, गीता मेश्राम, फूलवती नेताम, गुणमती नायक,आरती नेताम, ललिता नेताम, नीलू देवांगन, भगवती पटेल, अंजू जोशी, अनीता पोयाम, आरती कोर्राम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles