WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ग्राम ठोटी मडानार से जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर ने सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 फरवरी 2026*

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव में राजस्व सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके तहत जिले के कुल 584 ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण किया जाना है। राजस्व सर्वेक्षण कार्य हेतु ग्राम ठोटी मड़ानार प.ह.न. 01 केजंग रा.नि.मं. किबईबालेंगा तहसील कोण्डागांव को पायलेट प्रोजेक्ट ग्राम चयनित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा ग्राम ठोटी मड़ानार में सर्वेक्षण टीम द्वारा की जा रही राजस्व सर्वेक्षण का कार्य का मौके पर निरीक्षण किया गया एवं समस्त पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर त्रुटिपूर्ण एवं सटीक जानकारी के साथ सर्वे कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान कोंडागांव एसडीएम श्री अजय उरांव, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख श्री वहिदुर्रहमान, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री अरुण कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षण श्री अजय श्रीवास्तव एवं श्री सुरेन्द्र बागड़े, पटवारी श्री लखमू राम सोढ़ी, सर्वे टीम सहित सरपंच और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव जिले में वर्ष 1924-25 में बन्दोबस्त सर्वेक्षण कार्य किया गया था। इसके पश्चात जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य नही किया गया है। 100 वर्षों के अंतराल में स्थल की स्थिति में काफी परिवर्तन हो चुका है। इनके अलावा जिले के अधिकांश ग्रामों का नक्शा अपूर्ण एवं जीर्ण-शीर्ण है। नक्शे एवं मौके की स्थिति में काफी भिन्नता है। कई ग्रामों के संदर्भ एवं चालू नक्शा अनुपलब्ध है तथा जिले के ग्रामों के अधिकांश चांदा मुनारा विलुप्त हो चुके हैं, जिसमें भूमि संबंधी विवादों में निरंतर वृद्धि हो रही है। ग्राम सभाओं में किसानों द्वारा निरंतर राजस्व सर्वेक्षण की मांग की जा रही थी, ताकि अभिलेख एवं नक्शा सही स्थिति में एवं एकरूपता रहे, जिससे विवादों का निराकरण सहजता से हो सके। उक्त सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को भूमि संबंधी दस्तावेजों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होंगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles