Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 10 फरवरी 2026*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। मंगलवार को जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम कर्रारमेटा निवासी संजीव पोयाम ने नवीन स्कूल भवन की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया
ग्राम कुधुर निवासी लोकनाथ कश्यप ने गाँव में नलजल योजना के तहत बोरवेल खनन एवं आधार अपडेट के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की, ग्राम बफना निवासी ने अपनी बेटी कुमारी नमिता देवांगन जो की बोलने एवं सुनने से दिव्यांग है के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र की मांग की। वहीं ग्राम तितरावंड के कपिल मरकाम ने मनरेगा के तहत कच्ची सड़क की मांग किया। ग्राम पंचायत बंगोली कोहकापाल निवासी संपत नेताम ने नवीन नल खनन की मांग की। ग्राम मर्दापाल कुसमा पारा की खेमेश्वरी यादव ने नल की मांग की। इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles