WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 10 फरवरी 2026*

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज कोण्डागांव के विकास नगर मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसमें से 35 हजार रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे नवदंपत्ति अपने भविष्य को बेहतर बनाने में उपयोग कर सकें। इस पहल से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता दूर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को सशक्त बनाना है और हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों से एक-एक पेड़ लगाने का आग्रह किया।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने भी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने लोगों से विवाह आयोजनों में फिजूलखर्ची से बचने और पारंपरिक तरीके से विवाह संपन्न कराने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विधायक सुश्री उसेंडी द्वारा उपस्थित नगारिकों को बाल विवाह के रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती नेताम, श्रीमती यशोदा कश्यप, श्री मनोज जैन, श्री जितेन्द्र सुराना, सुश्री हिना श्रीवास्तव सहित सभी पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles