WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के दिए निर्देश*

*कोंडागांव के मोर सुआद-दीदी की रसोई” में पारंपरिक व्यंजनों का चखा स्वाद*

* छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 06 फरवरी 2025*

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आगमन से पूर्व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को सड़क मार्ग से रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने केशकाल नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर प्रगतिरत नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बस्तर संभाग को राजधानी रायपुर एवं अन्य राज्यों से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, अतः निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि केशकाल नगर के साथ-साथ केशकाल बायपास का निर्माण कार्य भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाए तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
तत्पश्चात राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोंडागांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित “मोर सुआद दीदी की रसोई” का अवलोकन किया। इस दौरान बिहान समूह की महिलाओं ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजन फरा एवं अंगाकर रोटी का स्वाद चखा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समूह की महिलाओं से उनकी आय एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लोक कलाकारों की पेंटिंग्स का अवलोकन किया गया तथा कलाकारों से संवाद कर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles