WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक सुश्री लता उसेंडी करेंगी ध्वजारोहण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर एवं एसपी ने आयोजन की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 जनवरी 2026*

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ध्वजारोहण करेंगी। शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर रहे।
इस दौरान परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव और सेकेंड इन कमांड एएसआई श्री दिनेश कुमार डहरिया के नेतृत्व में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं और 41वीं बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस, बस्तर फाईटर और नगर सेना की पुरुष और महिला दल, एनसीसी और एनएसएस के बालक और बालिका दल की टुकड़ियों मार्चपास्ट का अंतिम अभ्यास किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles