WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा, विधायक विक्रम मंडावी रहे शामिल*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 23 जनवरी 2026*

बीजापुर। नगर पालिका क्षेत्र में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के समर्थन में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा बीजापुर में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने किया। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।
नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हाल ही में करीब 118 मकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ दिया। साथ ही बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बंद कर दी गईं।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अब तक न तो कोई मुआवजा मिला है और न ही डीआरजी जवानों से जुड़े मामलों में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की इस कार्रवाई से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

नया बस स्टैंड से शुरू हुई पदयात्रा

पदयात्रा की शुरुआत आज शुक्रवार को आजाद नगर स्थित नए बस स्टैंड के पीछे से हुई। यह पदयात्रा शांति नगर, चंद्रनपारा तथा वार्ड क्रमांक 7, 6, 8, 9, 10, 11 और 12 से होकर नए बस स्टैंड बीजापुर पहुंची। यहां धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विधायक विक्रम मंडावी ने आम नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होकर प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles