WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर, 21 जनवरी 2026*

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काउरगुटा में नक्सलियों द्वारा पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार 20 जनवरी की बताई जा रही है। वारदात के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमा मड़कम (उम्र लगभग 29 वर्ष), जो ग्राम कंचाल के निवासी एवं पूर्व सरपंच थे, मंगलवार को मछली पकड़ने खेत की ओर गए हुए थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने लोगों की मौजूदगी के बीच उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पामेड़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर डेडबॉडी उनके घर लाई गई तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि भीमा मड़कम वर्तमान में खेती-मजदूरी का कार्य कर रहे थे। उनके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित है। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों को शक था कि भीमा मड़कम जवानों को नक्सलियों से संबंधित सूचनाएं देते थे। इसी मुखबिरी के शक में उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि करीब 2 महीने पहले भी नक्सलियों ने भीमा मड़कम को घेरने और अटैक करने की कोशिश की थी, लेकिन उस दौरान कैंप में मौजूद जवानों ने उन्हें बचा लिया था। दिसंबर 2025 में भी उन पर एक नक्सली हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे।
यह इलाका छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगा हुआ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े एक ठेकेदार की हत्या की घटना सामने आ चुकी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हमलावर नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles