WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़, 06 माओवादी ढेर; 06 अत्याधुनिक हथियार बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 18 जनवरी 2026*

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 17 जनवरी 2026 से चल रहे संयुक्त अभियान की निरंतरता में 18 जनवरी 2026 को हुई मुठभेड़ के बाद दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। इनके पास से 01 INSAS राइफल और 01 .303 राइफल भी जब्त की गई है।
इस तरह अब तक बीजापुर मुठभेड़/सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल 06 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 04 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से कुल 06 ग्रेडेड हथियार—02 AK-47, 01 INSAS, 02 .303 राइफल और 01 कार्बाइन—बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। अभियान के दौरान 17 जनवरी की सुबह से ही माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
17 जनवरी को दोपहर तक दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए, वहीं शाम को हुई मुठभेड़ में दो और माओवादी ढेर हुए। इसके बाद 18 जनवरी को सर्चिंग के दौरान दो अतिरिक्त माओवादी कैडरों के शव मिले।
अब तक की पहचान प्रक्रिया में मृत माओवादी कैडरों की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी— DVCM दिलीप बेड़जा,
ACM माड़वी कोसा,
ACM लक्खी मड़काम,
PM (पार्टी मेंबर) राधा मेट्टा
के रूप में की गई है। शेष दो माओवादियों की पहचान की कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ, स्थानीय पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थायी शांति की स्थापना हेतु सशस्त्र माओवादी कैडरों के खिलाफ सटीक और निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फिलहाल मुठभेड़ स्थल और आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पृथक रूप से साझा की जाएगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles