WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आया नाबालिग, गंभीर रूप से घायल*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक , बीजापुर , 05 जनवरी 2026*

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरचोली में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दिनांक 05 जनवरी 2026 की सुबह की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम (15 वर्ष), पिता स्वर्गीय लच्छु पोटाम, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। घायल ग्रामीण को 222 बटालियन केरिपु कैम्प कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके पश्चात बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रवाना किया गया।
सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा संभावित अन्य IED को निष्क्रिय करने की कार्रवाई भी लगातार जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैम्प को दें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

सिटी ब्यूरो बीजापुर राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles