Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुख्यधारा से जुड़ाव की मिसाल: भैरमगढ़ में पूर्व माओवादी संगम सदस्यों की साप्ताहिक उपस्थिति दर्ज*

*छत्तीसगढ़ आजतक , बीजापुर , 02 जनवरी 2026*

जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में शांति और विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। भैरमगढ़ थाना परिसर में आज पूर्व में सक्रिय रहे माओवादी संगम सदस्यों की साप्ताहिक उपस्थिति शांतिपूर्ण ढंग से दर्ज की गई।
निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को ये पूर्व संगम सदस्य थाने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। आज भी बड़ी संख्या में पूर्व सदस्य थाना परिसर में उपस्थित हुए और औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात अनुशासनपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए। इस दौरान थाना परिसर में पूरी तरह सामान्य स्थिति बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं देखी गई।
थाना प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह प्रक्रिया क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी और विश्वास निर्माण के उद्देश्य से नियमित रूप से अपनाई जा रही है, ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
उल्लेखनीय है कि ये वही संगम सदस्य हैं, जो कभी भटके हुए विचारधाराओं के प्रभाव में आकर उग्र नारे लगाते थे। आज वे मुख्यधारा से जुड़कर “नक्सलवाद मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” जैसे राष्ट्रहित के नारे लगाते हुए समाज की सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह परिवर्तन शासन-प्रशासन की पुनर्वास नीति और विकासात्मक प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
भैरमगढ़ क्षेत्र में यह बदलाव न केवल शांति स्थापना की दिशा में एक मजबूत संकेत है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि संवाद, विश्वास और अवसर के माध्यम से भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में सफलतापूर्वक जोड़ा जा सकता

सिटी ब्यूरो बीजापुर, राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles