WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, दो शक्तिशाली IED बरामद कर मौके पर किया नष्ट सुरक्षा बलों की सतर्कता से माओवादियों की साजिश नाकाम*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक , बीजापुर , 28 दिसंबर 2025*

थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत नक्सल विरोधी अभियान के तहत एफओबी कोप्पागुड़ा से 199 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु) की टीम एफओबी पीड़िया क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी। अभियान के दौरान पीड़िया कैम्प से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी।
डिमाईनिंग के दौरान निर्माणाधीन सड़क से लगभग 50 मीटर की दूरी पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 02 नग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने तत्परता एवं सतर्कता दिखाते हुए किसी भी प्रकार की जनहानि होने से पहले माओवादियों की इस साजिश को विफल कर दिया।
सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए केरिपु 199 वाहिनी की बॉम्ब डिस्पोजल डॉग स्क्वाड (BDD) टीम की सहायता से दोनों IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। बरामद IED में से एक टिफिन बॉक्स में तथा दूसरा बीयर की बोतल में छुपाकर लगाया गया था। दोनों ही IED प्रेशर मैकेनिज्म से सक्रिय किए गए थे, जिससे सुरक्षा बलों को गंभीर नुकसान पहुँचाने की माओवादी मंशा स्पष्ट होती है।
सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। बीजापुर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों की रक्षा हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। लगातार चल रहे अभियानों से माओवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles