Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्था से धान खरीदी में आई तेजी*

*बस्तर संभाग में अब तक 50 लाख 47 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 27 दिसम्बर 2025*

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत बस्तर संभाग में अब तक 50 लाख 47 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, समय पर तौल इत्यादि व्यवस्था से अब धान खरीदी में तेजी आई है। साथ ही नियमित तौर पर भुगतान होने से किसानों को सहूलियत हो रही है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर श्री केएस ध्रुव ने बताया कि बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी 382 धान उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 64 हजार 74 किसान पंजीकृत हैं और इन धान खरीदी केन्द्रों द्वारा अब तक 89 हजार 20 किसानों से 50 लाख 47 हजार क्विंटल से ज्यादा धान का उपार्जन किया गया है। जिसके तहत बस्तर जिले में 11 लाख 28 हजार 809 क्विंटल, बीजापुर में 2 लाख 66 हजार 119 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 40 हजार 706 क्विंटल, कांकेर में 20 लाख 20 हजार 362 क्विंटल, कोंडागांव में 12 लाख 89 हजार 932 क्विंटल, नारायणपुर में एक लाख 07 हजार 152 क्विंटल और सुकमा जिले में एक लाख 86 हजार 492 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। वर्तमान में इन सभी जिलों के धान उपार्जन केन्द्रों पर एक करोड़ 42 लाख 94 हजार से अधिक बारदाना उपलब्ध है और सहकारी समितियों में खरीदी की लिमिट बढ़ाने के फलस्वरूप किसानों को टोकन की सुलभता के साथ ही धान खरीदी को गति मिली है। उन्होंने बस्तर संभाग में आगामी सप्ताह से धान खरीदी में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद व्यक्त की। *सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles