WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुश्किलों को पार कर योगिता मण्डावी ने जूडो में बनाई राष्ट्रीय पहचान*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हुई सम्मानित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 26, दिसम्बर 2025*

कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम हिर्री से निकलकर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए बालिका योगिता मण्डावी ने जूडो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए आज नई दिल्ली में उन्हें देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। योगिता की इस सफलता पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा है कि कम उम्र में उल्लेखनीय उपलब्धि से जिले और राज्य का मान बढ़ाया है।
योगिता मण्डावी का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा है। उनका जन्म 01 जनवरी 2011 को छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम हिर्री में हुआ था। उनके पिता स्व. मायाराम मण्डावी तथा माता स्व. सुकमती मण्डावी का निधन हो जाने के बाद मात्र चार वर्ष की उम्र में योगिता के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। इसके बाद वे अपने चाचा-चाची के संरक्षण में रहने लगीं। देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए 25 जनवरी 2021 को जिला प्रशासन द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के बालगृह बालिका, कोंडागांव में प्रवेश दिलाया गया।
वर्तमान में योगिता स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, तहसीलपारा कोंडागांव में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। बालगृह में आने के बाद योगिता ने अपने जीवन को नई दिशा दी। मात्र 10 वर्ष की आयु में उन्होंने जूडो खेल को अपनाया और कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर बहुत कम समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। एक वर्ष के भीतर ही उन्होंने राज्य स्तर पर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
योगिता ने वर्ष 2024 में दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा खेलो इंडिया क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2024 (नासिक) में सिल्वर मेडल तथा खेलो इंडिया राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता 2024 (केरल) में भी सिल्वर मेडल जीता। वर्ष 2025 में राज्य स्तरीय ओपन जूडो और राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया, वहीं राष्ट्रीय ओपन जूडो प्रतियोगिता 2025 (हैदराबाद) में ब्रांज मेडल प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
आज मात्र 14 वर्ष की आयु में योगिता एक राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी हैं और वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल की बालिका ने यह साबित कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो हौसलों को पर नहीं चाहिए, इंसान जमीन से ही आसमान छू लेता है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका योगिता मंडावी को कोंडागांव जिले का मान बढ़ाने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles