WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बिलासपुर में आयोजित 23वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर स्पोर्ट्स अकेडमी का शानदार प्रदर्शन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक, बीजापुर , 24 दिसंबर 2025*

बिलासपुर में आयोजित 23वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर Sports Academy के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में Academy के खिलाड़ियों ने कुल 3 पदक अपने नाम किए, जिनमें 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीजापुर Sports Academy के 9 बालिका एवं 3 बालक, कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल पदक जीते बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन भी सुनिश्चित किया।
क्रॉस कंट्री दौड़ में संतोषी भंडारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया, जबकि पूजा वाचम ने अंडर-18 वर्ग की 4 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त, बीजापुर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 25 जनवरी 2026 को रांची (झारखंड) में आयोजित होगी।
चयनित एवं पदक विजेता खिलाड़ी बीजापुर Sports Academy के प्रशिक्षु हैं तथा सभी खिलाड़ी शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर संदीप मिश्रा एवं प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

सिटी ब्यूरो बीजापुर (राज कश्यप )

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles