WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*माओवादियों का अवैध डम्प उजागर, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक, बीजापुर , 23 दिसंबर 2025*

बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार मरम्मत के उपकरण, बीजीएल सेल निर्माण सामग्री एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का अवैध डम्प बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बल, कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीम द्वारा एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए 02 नग प्रेशर IED को कोबरा-204 की बीडीडी टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया।
बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, बड़ी संख्या में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम व छोटे आकार), बीजीएल टेल, स्टील प्लेट, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर सहित हथियार मरम्मत के अन्य भारी उपकरण शामिल हैं।
सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इलाके में सुरक्षा बलों की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सिटी ब्यूरो, बीजापुर – राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles