Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर : DRG की कार्रवाई में माओवादी संगठन को बड़ा झटका,*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 19 दिसम्बर 2025*

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक हथियार सहित 01 माओवादी का शव बरामद।*

*जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ के इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच प्रातः से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है ।*

बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अन्तर्गत इन्द्रावती क्षेत्र में आदवाड़ा- कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।*

 पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19/12/2025 के सुबह 06.00 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है ।अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव,.303 रायफल, 9MM पिस्टल सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है –

⚫ पुलिस- माओवादियों मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का शिनाख्त
1. ACM फगनू माड़वी उम्र 35 वर्ष निवासी गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम भैरमगढ़ एरिया कमेटी, ईनाम -05.00 लाख रूपये

⚫ बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री :-
1. .303 रायफल, 01 मैग्जीन 03 राउण्ड
2. 9mm पिस्टल, 01 मैग्जीन, 09 राउण्ड
3. स्कैनर सेट 02 नग
4. रेडियो, मेडिकल किट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिटठू, पिस्टल पोच, माओवादी पर्चा आदि सामग्री बरामद l

⚫ बस्तर रेंज के आईजीपी श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन की पूरी संरचना बिखर चुकी है और हिंसा या दहशत फैलाने के उनके किसी भी प्रयास का अब कोई असर नहीं रह गया है।
आईजीपी ने सभी सक्रिय माओवादियों से हिंसा का मार्ग त्यागकर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles