WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*बीजापुर में भाजपा महिला मोर्चा को मिली नई जिला अध्यक्ष, माया झाड़ी को सौंपी गई जिम्मेदारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 18 दिसम्बर 2025*

बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बीजापुर जिले में महिला मोर्चा की नई जिला अध्यक्ष के रूप में माया झाड़ी की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति को जिले में महिला मोर्चा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद प्रदेश नेतृत्व से लेकर जिला संगठन तक के वरिष्ठ नेताओं ने माया झाड़ी को शुभकामनाएं दीं। भाजपा का उद्देश्य बीजापुर जिले में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत करना तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए माया झाड़ी ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास है। उन्होंने सभी नेतृत्वकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

उन्होंने महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देने की बात कही। झाड़ी ने बताया कि भाजपा संगठन से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली है और इसी प्रेरणा के साथ वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।

महिला मोर्चा को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए रणनीति भी तैयार की जा रही है।

महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल

इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने नई जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीजापुर में महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी राजपूत और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं जिले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, जिलाध्यक्ष घासी राम नाग सहित पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार और भाजपा जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles