Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*टोकन नहीं कटने से ग्राम बवई में आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किसान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 दिसंबर 2025*

कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बवई में अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने आज बुधवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि धान बिक्री के लिए टोकन नहीं काटे जा रहे हैं, जिससे वे मजबूरी में सड़क पर उतरने को विवश हुए। प्रदर्शन कर रहे किसान धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि बवई धान उपार्जन केंद्र जिले का सबसे बड़ा खरीदी केंद्र माना जाता है। पिछले वर्ष इसी केंद्र से 70 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई थी, जबकि इस वर्ष एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक 15 हजार क्विंटल से भी कम धान की खरीदी हो पाई है। इससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही माकड़ी थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि इतने बड़े धान खरीदी केंद्र होने के बावजूद कलेक्टर द्वारा अब तक एक बार भी क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा नहीं लिया गया, जिससे किसानों में रोष और बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि वे पहले ही ज्ञापन के माध्यम से लिमिट बढ़ाने की मांग कलेक्टर को सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमला मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में जुटा हुआ है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles