Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पदोन्नत वन अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण* *जगदलपुर वन वृत्त में 21 अधिकारियों ने संभाली नई जिम्मेदारियाँ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2025*

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने हाल ही में जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत महत्वपूर्ण पदोन्नतियों के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह और एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जगदलपुर में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पदोन्नत अधिकारियों को उनकी नई और उच्चतर भूमिकाओं के लिए तैयार करना था।
इस समारोह में 16 उप वनक्षेत्रपालों को वनक्षेत्रपाल के पद पर, तथा 5 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री आलोक कुमार तिवारी ने उपस्थित होकर सभी पदोन्नत वन अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएँ दीं और उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह के उपरांत इन अधिकारियों को उनकी नवीन जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को वानिकी (फॉरेस्टी), लेखा, प्रशासनिक नवीन जिम्मेदारियों के साथ-साथ लोक सेवा के नवीन दायित्वों और अपेक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे छत्तीसगढ़ के वन संरक्षण और प्रबंधन में अपनी नई भूमिकाओं का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles