Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*रजत महोत्सव के अवसर पर बस्तर के चित्रकोट में स्थानीय व्यंजनों का शानदार समागम*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025*

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा अपनी रजत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार 9 दिसम्बर को चित्रकोट स्थित दण्डामी लग्जरी रिसॉर्ट में एक भव्य छत्तीसगढ़ी और जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और लुप्तप्राय व्यंजनों को बढ़ावा देना था। इस शानदार आयोजन में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, जहाँ केंद्र में छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध चावल से संबंधित व्यंजन और विभिन्न प्रकार की भाजी तथा कोदो-चापड़ा से संबंधित व्यंजन थे।
प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए कुछ प्रमुख व्यंजनों में चैसेला, ठेठरी, खुरमी, दुध फरा, चावल भजिया, उड़द दाल भजिया, आमट, चापड़ा चटनी, चाउर भाजा, अरसा, नमकीन फरा, कांदा, प्याज, आलू, मुनगा भाजी, और मीठा बोबो आदि व्यंजन शामिल थे, जिन्होंने न केवल दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि निर्णायकों के सामने एक कठिन चुनौती भी खड़ी कर दी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार श्री कैलाश पोयाम, लोहंण्डीगुड़ा थाना प्रभारी श्री रवि बैगा और नायब तहसीलदार लोहण्डीगुड़ा श्री खुशबू नेताम ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता में प्रबंधक दंडामी रिसॉर्ट चित्रकोट श्री निमेश साहू, श्री तरुण प्रकाश राव, श्री चन्दूलाल साहू और समस्त स्टाफ की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थानचन्दकी गु्रप मेन्दरी घुमर ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान गीता कश्यप उसडीबेड़ा एवं धनंजय बघेल नारायणपाल को मिला। तृतीय स्थान पर जागृति ग्रुप धुरागाँव रहीं। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पाक कला विशेषकर बस्तर की पारंपरिक और जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने में सफल साबित हुई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles