WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*निर्धारित समयावधि में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण करने दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 06 दिसम्बर 2025*

कमिश्नर बस्तर एवं रोल आब्जर्वर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के भ्रमण के दौरान मतदाता पहचान के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और बूथ लेवल आफिसर्स से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें पूरी सजगता के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य का सम्पादन किए जाने कहा। उन्होंने बूथ लेवल आफिसर्स को निर्धारित समयावधि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के मतदान केंद्र क्रमांक 115 भाटपाल, मतदान केंद्र क्रमांक 116 आड़ावाल तथा मतदान केंद्र क्रमांक 117 भुरसुंडी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित बूथ लेवल आफिसर्स से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही मौजूद मतदाताओं से भी रूबरू होकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के सम्बंध में चर्चा की। कमिश्नर ने बूथ लेवल आफिसर्स को गणना पत्र के साथ सलंग्न दस्तावेज की फोटोकॉपी में मतदाता से स्वप्रमाणित करवाने कहा। साथ ही पंचनामा में सरपंच-सचिव, कोटवार, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों तथा परिजनों का भी हस्ताक्षर करवाने के निर्देश दिए इस दौरान अवगत कराया गया कि मतदान केंद्र क्रमांक 115 भाटपाल में सभी 1169 मतदाताओं, मतदान केंद्र क्रमांक 116 आड़ावाल के समस्त 478 मतदाताओं तथा मतदान केंद्र क्रमांक 117 भुरसुंडी में सभी 925 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस मौके पर एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री गगन शर्मा, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जॉली जेम्स और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles