Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सड़क सुरक्षा मित्रों को प्राथमिक उपचार किट वितरित, ‘रहतवीर योजना’ की दी गई जानकारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 2 दिसम्बर 2025*

बीजापुर। यातायात पुलिस कार्यालय बीजापुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में यातायात नोडल अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक विनीते साहू द्वारा सड़क दुर्घटना के समय तुरंत सहायता प्रदान करने संबंधी पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना होने पर 108, 112 और 102 जैसे आपातकालीन नंबरों पर तुरंत कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा मित्रों को प्राथमिक उपचार किट प्रदान किए गए और दुर्घटना स्थल पर घायलों की मदद करने के सही तरीके बताए गए।

दुर्घटना में प्राथमिक जांच (Primary Assessment):

स्थिति का आकलन करें।

घायल कौन है, कहाँ चोट है, क्या सांस ले रहा है या नहीं—यह जांचें।

ABC नियम बताया गया:

A – एयरवे: यदि गले में कोई रुकावट हो तो सावधानी से हटाएँ।

B – ब्रीदिंग: यदि सांस नहीं चल रही है तो तुरंत CPR दें।

C – सर्कुलेशन: भारी रक्तस्राव होने पर घाव को साफ कपड़े या बैंडेज से दबाकर रोकें।

घायल को स्थिर रखने, सिर ढकने और बैंडेज लगाने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकें भी सिखाई गईं।

यातायात प्रभारी केशव सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की ‘गोल्डन ऑवर’ में सहायता बहुत महत्वपूर्ण होती है। यदि समय रहते अस्पताल पहुँचाया जाए तो जीवन बचाया जा सकता है।

रोड सेफ्टी सेल के आरक्षक अवध राम सिन्हा ने बताया कि रहतवीर योजना के अंतर्गत घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा 25,000 रुपये तक का सम्मान प्रोत्साहन दिया जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को तत्काल सहायता पहुँचाना और समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles