WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बिदाई समारोह का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक जगदलपुर 1 दिसम्बर 2025*

आज दिनांक को जिला पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग की उपस्थिति में श्री रामेश्वर कश्यप का भावपूर्ण विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके दीर्घ सेवाकाल के योगदान को सराहा गया।जिला जगदलपुर पुलिस के अनुभवी, निष्ठावान एवं कर्मठ अधिकारी सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर कश्यप आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को अपनी 33 वर्ष 4 माह 19 दिन की सफल एवं गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।श्री रामेश्वर कश्यप ने 11 जुलाई 1992 को जिला पुलिस बल में आरक्षक के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत की। कठोर परिश्रम और उत्कृष्ट कार्य के आधार पर वे क्रमश: प्रधान आरक्षक – 20.06.2012 एवं सहायक उप निरीक्षक – 17.12.2021 के पद पर पदोन्नत हुए।अपने सेवा काल में उन्होंने 23 नगद पुरस्कार व 42 प्रशंसा पत्र अर्जित किये । अपने 33 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील थाना/चैकियों में उत्कृष्ट सेवाएँ दीं, जिनमें बस्तर, दुर्गकोंदल, जगदलपुर, फ्रेजरपुर/फरसागुड़ा, पतोर, केशकाल, भानपुरी, मासनारा, पुलिस सहायता केंद्र नानगुर और थाना नानगुर शामिल हैं।

विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, शांति और अनुशासन के साथ पुलिसिंग करते हुए पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, तथा समस्त जिला पुलिस परिवार द्वारा श्री रामेश्वर कश्यप के समर्पित सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दी गई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles