कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*बीजापुर कलेक्टर संचित मिश्रा ने सुदूर गांवों का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 29 नवम्बर 2025*
बीजापुर। जिले के कलेक्टर संचित मिश्रा ने शुक्रवार को जिले के सुदूर और अंदरूनी इलाकों पेंढाकोरमा, काकेकोरमा, बोडला पुनार और मुनगा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने क्षेत्र में सैचुरेशन शिविर लगाने, स्कूल और आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।



