*दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 27 पर था 65 लाख का इनाम*

*छत्तीसगढ़ आजतक, दंतेवाड़ा 30 नवम्बर 2025*
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले में कुल 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में DVCM, ACM कैडर के नक्सली भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली SZCM कमलेश की गार्ड भी शामिल है। सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव राय के समक्ष हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
इनामी नक्सलियों की संख्या और रकम
8-8 लाख रुपये इनाम वाले 4 नक्सली
5 लाख रुपये इनाम वाला 1 नक्सली
ये सभी नक्सली PLGA की कंपनी नंबर 6, 10 और नंबर 2 से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से सक्रिय थे।
महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण
कुम्मली उर्फ अनिता मंडावी ने भी आत्मसमर्पण किया, जो SZCM कमलेश की गार्ड थी। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम था।
इसके अलावा गीता उर्फ लक्ष्मी, रंजन उर्फ सोमा मंडावी, और भीमा पर भी 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ACM क्रांति पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
प्रशासन का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।



