Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*आईटीआई में सड़क सुरक्षा की मुहिम*

*वीडियो प्रोजेक्टर से सिखाए यातायात के नियम*

*छात्रों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा विशेष शिविर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 20 नवंबर 2025*

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री डी.सी. बंजारे शामिल हुए, जबकि उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संतोष कुमार जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, तथा प्राचार्य सह संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) परमेश्वर ईड़पाचे ने मार्गदर्शन प्रदान किया। संस्था के सभी स्टाफ सदस्यों के साथ 140 प्रशिक्षणार्थियों को वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनसे बचने के उपाय समझाए। साथ ही संस्था के प्राचार्य द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की गई कि दोपहिया मोटर साइकिल चलाते समय वे अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य सह संयुक्त संचालक ने अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में सुविधा हेतु परिसर में ही एक शिविर आयोजित करने का निवेदन वरिष्ठ परिवहन अधिकारी से किया, जिस पर परिवहन अधिकारी ने तत्काल अपनी सहमति व्यक्त कर दी। इससे छात्रों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह,(मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles