Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*विधायक सुश्री उसेण्डी ने मुलमुला से धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 15 नवंबर 2025*

खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत जिले के मुलमुला धान खरीदी केन्द्र से बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मुलमुला स्थित उपार्जन केन्द्र में विधायक सुश्री उसेण्डी ने धान बेचने वाले किसान को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही उनका शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित रहीं।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया हैं और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी हेतु सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा किसान आर्थिक रूप से संपन्न हों, इसके लिए किसानों के हित में किसान्न किसान निधि योजना सहित कई योजनाएं संचालित है। आप सभी इसके प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 15 नवंबर से शुरू हो गई। इसी क्रम में जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य का प्रारंभ हो गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती लालमती देवांगन, श्री जीतु सुराना एवं विभिन्न गांव के सरपंचगण सहित एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, खाद्य अधिकारी श्री नवीन चंन्द्र श्रीवास्तव, सहकारिता विभाग के अधिकारी अधिकारी सहित खरीदी केन्द्र के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles