WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*ननकीराम सीएम हाउस के समक्ष करेंगे कोरबा कथा वाचन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, रायपुर/कोरबा 3 अक्टूबर 2025*

रायपुर/कोरबा :कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व वन एवं गृहमंत्री ननकी राम कंवर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को कोरबा जिले में हुए वर्तमान कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार के साथ अन्य विषय को लेकर, पत्र लिखकर जांच और कार्यवाही की मांग की थी। नहीं, तो 4 अक्टूबर से मुख्यमंत्री निवास के सिविल लाइन स्थित बंगले के सामने धरने पर बैठने की बात कही है…
*ननकी रायपुर आ रहे हैं*
कंवर कोरबा से आज 3 अक्टूबर को लिंक एक्सप्रेस से रायपुर के लिए अपने समर्थकों के साथ ट्रेन से रवाना हो चुके हैं, रात्रि 8:00 बजे रायपुर पहुंचेगी‌
*कल 04 को धरने की संभावना है*
संभावना है कि 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास के सामने वह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगे….
पूर्व गृह एवं वन मंत्री का कहना है कि सरकार जांच कर रही है या नहीं, इसकी लिखित मुझे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, समाचार पत्रों में जानकारी मिले हैं, मैं मीडिया पर विश्वास नहीं करता, मुझे सरकार के किसी भी मंत्री या मंत्रालय के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने कोई संपर्क नहीं किया है…
*बिलासपुर कमिश्नर कर रहे हैं जांच : मीडिया रिपोर्ट*
सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व गृह एवं वन मंत्री की शिकायत पर सरकार बिलासपुर के कमिश्नर को जांच कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है अब इसमें कितनी सच्चाई है या सरकार जाने…लेकिन लगभग वे धरने पर बैठने की मानसिकता से कोरबा से रवाना हो चुके हैं…
*रायपुर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क*
विश्वसनीय सूत्र यह बता रहे हैं कि रायपुर पुलिस प्रशासन और रायपुर जिला प्रशासन सतर्क है और पूर्व गृह एवं वन मंत्री के ऊपर कोरबा से लेकर रायपुर तक नजर रखे हुए हैं…
*केन्द्रीय गृहमंत्री शाह जगदलपुर में और पूर्व गृहमंत्री रायपुर में*
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात्रि रायपुर पहुंचेंगे और नया रायपुर में रात्रि विश्राम कर कल 4 अक्टूबर को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे…शाह के छत्तीसगढ़ में ही उपस्थिति के दौरान ननकी राम, सीएम हाउस के समक्ष कोरबा कथा सुनायेंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles