Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू) ने एम्स में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों को 45 दिन का बोनस देने की मांग*

*ठेका मजदूरों को बोनस देने की मांग की सीटू ने*

*छत्तीसगढ़ आजतक, रायपुर 4 अक्टूबर 2025*

रायपुर। एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू) ने एम्स में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों को 45 दिन का बोनस देने की मांग की है।

आज यहां जारी विज्ञप्ति में सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एस एन बनर्जी तथा तथा एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष मारुति डोंगरे ने बताया कि इस मांग के संबंध में एम्स के निदेशक धर्मजीत सिंह चौहान और सभी ठेकेदार कंपनियों को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में रेखांकित किया गया है कि रायपुर एम्स में पूरे देश से आने वाले मरीजों का इलाज होता है, जिसे संभव बनाने में एम्स में कार्यरत ठेका मजदूरों का अहम योगदान होता है, जो 365 दिन, चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं देते हैं। उनकी जी-तोड़ मेहनत से ही एम्स का कामकाज सुचारू रूप से चलता है।

सीटू नेताओं ने कहा है कि बोनस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, सेवा योजक को हर मजदूर को उसके वेतन का न्यूनतम 8.33% बोनस देना अनिवार्य है। लेकिन एम्स के ठेका मजदूरों को आज तक बोनस न देकर ठेकेदार कंपनियों ने मजदूरों के साथ धोखाधड़ी की है और वे लाखों रुपयों की बोनस राशि हर साल हड़प रहे हैं। मजदूरों के साथ होने वाले इस अन्याय के प्रति एम्स प्रबंधन ने भी अपनी आँखें मूंद रखी है, जबकि मजदूरों को ठेकेदारी शोषण से बचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी थी।

मजदूर नेताओं ने एम्स में कार्यरत सभी मजदूरों को दीवाली से पहले बोनस भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है और एम्स प्रबंधन से अपेक्षा की है कि वे मजदूरों के हितों में बने कानूनों का पालन अपने अधीनस्थ ठेका कंपनियों से करवाएंगे।

*एस एन बनर्जी*, अध्यक्ष, सीटू, छत्तीसगढ़
*मारुति डोंगरे*, अध्यक्ष, एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू), रायपुर

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles