WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*आदि कर्मयोगी अभियान – कलेक्टर ने भूमका ग्राम में ग्रामवासियों के साथ किया ट्रांजैक्ट वाक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ग्रामीणों से संवाद कर तैयार हुआ विलेज विज़न प्लान 2030*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 26 सितम्बर 2025*

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुक्रवार को फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भूमका में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामवासियों के साथ ट्रांजैक्ट वाक किया। इस दौरान विलेज विज़न प्लान 2030 तैयार करने हेतु ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर ने ग्राम भूमका में विद्यालय, आंगनबाड़ी और उप-स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और स्पॉन्सरशिप योजनाकृकी जानकारी ली और अधिकाधिक लाभ दिलाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जल संरक्षण पर जोर देते हुए स्टॉपडेम और अन्य निर्माण कार्यों को प्लान में शामिल करने को कहा।
स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी एवं नियमित फॉलोअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र में पहुँचकर उन्होंने भवन को मॉडल आंगनबाड़ी की तरह विकसित करने और पंखे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विलेज विज़न प्लान 2030 के अंतर्गत ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम का सामाजिक मानचित्र और संसाधनों का नक्शा तैयार किया गया। ग्राम की भौगोलिक स्थितियों, सीमाओं, नदी-नाले-पहाड़ आदि का विवरण दर्ज कर नजरी नक्शा भी बनाया गया। ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल, आवास, विद्युत, स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा कर इन्हें विलेज विज़न प्लान में सम्मिलित किया गया।

*विशेष ग्राम सभा में होगा अनुमोदन*

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेंद्र तिवारी ने बताया कि आगामी 02 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में विलेज विज़न प्लान 2030 का अनुमोदन किया जाएगा। अनुमोदन उपरांत इसे अंतिम रूप से भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय को प्रेषित किया जाएगा।
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत नियुक्त आदि साथी ने इस योजना को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles