Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा*

*आश्रम छात्रावासों का किया निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 24 सितंबर 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत धनोरा क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों और आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्रम छात्रावासों में आवासीय कक्षों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने और सुव्यवस्थित रीडिंग रूम और कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने धनोरा में आदिवासी कन्या आश्रम में बालिकाओं से चर्चा कर की और आवश्यक सुविधाओं के उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण कर आपातकालीन वार्ड, लैब और प्रसव कक्ष में व्यवस्थाएं देखी। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने को कहा।
कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण कर आवासीय कक्षों और कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से नाश्ता और भोजन के बारे में पूछा, बच्चों ने निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित अधीक्षक को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को समय पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधीक्षक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बनियागांव में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित जनपद पंचायत सीईओ और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles