Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 20 सितम्बर 2025*

जगदलपुर:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के तत्वावधान में एचआईवी एक्ट 2017 अंतर्गत एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महारानी अस्पताल जगदलपुर के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमसिंह देवांगन अध्यक्ष नगर पालिक निगम जगदलपुर ने की
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, सचिव, चिकित्सा कर्मी, दीदियां एवं स्वास्थ्य सेवकगण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि महापौर संजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही हमारा प्रथम धर्म है। हमें समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। एचआईवी/एड्स से संबंधित किसी भी प्रकार के भ्रम या भ्रांति से दूर रहना आवश्यक है, क्योंकि जानकारी ही बचाव है।
अध्यक्षता कर रहे खेमसिंह देवांगन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जागरूक नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण, लक्षण, रोकथाम और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही बताया गया कि समझदारी और सही जानकारी ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य सेवकों ने भी प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया और एचआईवी एक्ट 2017 की प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी।
अंत में स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितैषी गतिविधियां जारी रखने का आश्वासन दिया।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles