Breaking
*कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्व सहायता समूहों के बैंकों में प्रस्तुत ऋण के प्रकरणों और किसान क्रेडिट कार्डों पर करें तत्काल कार्यवाही – कलेक्टर हरिस एस*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर, 06 जुलाई 2025*

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मार्च 2025 चतुर्थ तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन की उपस्थिति में शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में किया गया।
कलेक्टर हरिस ने बैंकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के हितग्राहियों को जोड़ने हेतु शिविर आयोजित करने कहा, साथ ही उन्होंने 60 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को तिमाही स्तर पर बढ़ाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि स्व सहायता समूहों के बैंकों में प्रस्तुत ऋण के प्रकरणों और किसान क्रेडिट कार्डों पर तत्काल कार्यवाही करें, अधिक समय से बैंकों में लंबित रखने से लाभार्थी को योजना का लाभ लेने से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गरीब और आवश्यकता वाले लोगों का तत्काल प्रकरण पास किया जाए अन्यथा आपके बैंक से शासकीय खाता को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का प्राथमिकता से आधार अपडेट और केवाईसी करवाकर खाता को चालू स्थिति रखवाए ताकि राशि हस्तांतरित करने में कोई दिक्कत न हो। बैठक में आरबीआई के अधिकारी नवीन तिवारी ने बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाए, विलंब के लिए बैंकों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुशंसा करने की बात कही। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा किया गया, इसके अलावा जमा अग्रिम, ऋण जमा अनुपात (CD Ratio) पर चर्चा, मुद्रा योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का क्रियान्वयन, जिलों के बैंकिंग गतिविधियों पर चर्चा, कृषि विभाग, एनआरएलएम (क्रेड्रिट लिकेज,इंटरप्राइसेस फ़ाइनेस),जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला अंत्यावसायी विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एन.यू.एल.एम. नगर पंचायत, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर विपिन दुबे,नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी,अग्रणी बैंक अधिकारी जी तिर्की,समिति के सभी सदस्य (बैंकों के प्रतिनिधि) सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles