WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वतंत्रता दिवस

*बस्तर जिले में गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 15 अगस्त 2025*

बस्तर जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। उन्होंने परम्परा के अनुसार शहीद परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। इस दौरान मंच पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा उपस्थित थे।
स्वतंत्रता पर्व की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री संगम राम और परेड टू आईसी निरीक्षक श्री गणेश राम यादव के नेतृत्व में 15 प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। शस्त्र रहित मार्चपास्ट में वन विद्यालय जगदलपुर को प्रथम, एनसीसी 9 वीं कंपनी सेजेस धरमपुरा की प्लाटून को द्वितीय पुरस्कार, तथा एनसीसी 10 वीं कंपनी जगतू माहरा हॉयर सेकण्डरी स्कूल जगदलपुर की प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं शस्त्र सहित मार्चपास्ट में सीआरपीएफ 80 वीं बटालियन जगदलपुर को प्रथम, सीआरपीएफ की सेड़वा स्थित 241 बस्तरिया बटालियन (महिला) की प्लाटून को द्वितीय स्थान और जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भेंटकर मुख्य अतिथि द्वारा शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यायाम प्रदर्शन किया गया। जिसमें हायर सेकेण्डरी स्कूल तितिरगांव के बच्चों की प्रस्तुति को सराहते हुए प्रथम पुरस्कार, विद्या ज्योति स्कूल की प्रस्तुति को द्वितीय पुरस्कार और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कंगोली की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर श्री संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य वन संरक्षक श्री आरसी दुग्गा, सीसीएफ वन्यप्राणी स्टायलो मंडावी, कमांडेंट 5 वीं बटालियन श्री जितेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा और अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने सर्किट हाउस में किया ध्वजारोहण*

 केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित सर्किट हाउस में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर श्री हरिस एस. ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री हरिस एस ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित कलेक्टोरेट और संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संभाग आयुक्त कार्यालय में किया ध्वजारोहण*

 दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। इस मौके पर दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन हेतु अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, डिप्टी कमिश्नर गीता रायस्त सहित कमिश्नर कार्यालय व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को शाॅल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय के उपायुक्त श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। 

*शहीद स्मारक में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि*

 आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम महापौर श्री संजय पांडेय, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

*जय प्रकाश सिंह,सिटी ब्यूरो जगदलपुर*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles